Latest Newsखेल

IND vs PAK एशिया कप : शाहीन अफरीदी की लहराती हुई इनस्विंग गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हुए रोहित शर्मा, वायरल हुआ वीडियो

भारत और पाकिस्‍तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला पल्‍लेकले स्‍टेडियम में खेला जा रहा है।

इस हाई वोल्‍टेज मैच में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का किया है। पाकिस्‍तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड किया। इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

HIGHLIGHTS

  1. भारत और पाकिस्‍तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मैच
  2. शाहीन अफरदी ने रोहित शर्मा को इनस्विंग गेंद पर किया क्‍लीन बोल्‍ड
  3. शाहीन अफरीदी की इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारत और पाकिस्‍तान के बीच शनिवार को पल्‍लेकले स्‍टेडियम में एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले का खेल 4.2 ओवर का हुआ था, जब बारिश के कारण कुछ देर के लिए खेल रोका गया था।

योजना बनाकर किया शिकार


शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को विशेष प्‍लान बनाकर आउट किया। शाहीन ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद इनस्विंग कराई, जिस पर रोहित शर्मा ने फ्रंट फुट डिफेंस किया। फिर चौथी गेंद रोहित शर्मा ने गुड लेंथ पर डाली, जो आउट स्विंग हुई और भारतीय बैटर बीट हुए।

इसके बाद शाहीन अफरदी ने पांचवीं गेंद फिर आउट स्विंग डाली, जिसे रोहित शर्मा ने विकेटकीपर के पास जाने दिया। फिर आया वो पल, जिसने भारतीय फैंस को निराश कर दिया। शाहीन अफरीदी ने ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्‍टंप के करीब से इनस्विंग कराई। रोहित शर्मा इस पर फ्रंट फुट डिफेंस करने गए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *