Latest Newsअध्यात्मराशिफल

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर पवित्र स्नान से होता है 10 बड़े पापों का नाश

Ganga Dussehra 2023 हिंदू धर्म में गंगा दशहरा व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की उपासना करने से और गंगा स्नान करने से विशेष लाभ मिलता है। Ganga Dussehra 2023: सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस विशेष दिन पर मां गंगा की उपासना करने से और गंगा स्नान करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। किंवदंतियों में बताया गया है कि गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं।

गंगा दशहरा 2023 शुभ संयोग (Ganga Dussehra 2023 Shubh Muhurat)

गंगा दशहरा के दिन ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल भी है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर मां गंगा और हनुमान जी की उपासना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ होगा। पंचांग में यह भी बताया गया है कि गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। हस्त नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक और सिद्धि योग 08 बजकर 55 मिनट तक मान्य होगा। माना जाता है इस अद्भुत संयोग में पूजा करने से साधक को धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *