अध्यात्म

Chandra Grahan 2023: जब ग्रहण के दौरान बंद हो जाते हैं मन्दिर के कपाट तब भी दर्शन देते हैं महाकाल

Chandra Grahan 2023 आज यानि 05 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह उपछाया चंद्र ग्रहण है जिस कारण सूतक काल भारत में मान्य नही होगा। लेकिन इस दौरान किए गए कुछ उपायों से व्यक्ति को लाभ मिलेगा।

Chandra Grahan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 मई यानी आज वैशाख पूर्णिमा पर्व मनाया जा रहा है। साथ ही आज चंद्रग्रहण भी रहेगा। लेकिन यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 45 मिनट से रात्रि 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। उपछाया चंद्रग्रहण होने के कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारत में यह चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा, बल्कि इसका असर यूरोप, एशिया, अंटार्टिका, अफ्रीका और हिंद महासागर पर रहेगा।

ग्राहन के दौरान क्यों खुले रहते हैं भगवान महाकाल मंदिर के कपाट

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उज्जैन के महाकाल मंदिर में ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और प्रवेश की अनुमति दी जाती है। ग्रहण के समय मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त महाकाल के दर्शन के लिए जमा होते हैं। महाकाल ज्योतिर्लिंग भारत के प्रमुख 8 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। मान्यता है कि यहां पूजा-पाठ करने से भक्तों के सभी कष्ट और दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *