Latest Newsराज्य

Cauvery Dispute: कावेरी जल मुद्दे पर 29 सितंबर को बंद रहेगा कर्नाटक, सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है

Cauvery Water Dispute तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी जल विवाद गहराता जा रहा है।इस विवाद को लेकर बेंगलुरू में मंगलवार को बंद का एलान किया गया था और विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। इस कड़ी में अब कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों द्वारा एकबार फिर तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को कर्नाटक बंद का आह्वान किया गया है।तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ कर्नाटक में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पड़ोसी राज्य में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को एकबार फिर बंद का आह्वान किया गया है। इससे पहले मंगलवार को बेंगलुरु बंद किया गया और वहां विरोध प्रदर्शन देखे गए। दूसरा राज्यव्यापी बंद शुक्रवार यानी कल होगा। कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार को ‘कर्नाटक बंद’ के आह्वान से आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *