चंडीगढ़ में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस की एक महिला कांस्टेबल अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करती हुई नजर आई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाम होते- होते हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। वीडियो शुक्रवार सुबह 11 बजे का है जब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका चंडीगढ़ के सेक्टर 15-23 चौक पर ड्यूटी दे रहीं थी।
Chandigarh Latest News: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस (Chandigarh Traffic Police) की महिला कांस्टेबल प्रियंका (Woman Constable Priyanka) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में महिला कांस्टेबल अपने बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करती नजर आ रही हैं।
चंडीगढ़ में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस की एक महिला कांस्टेबल अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करती हुई नजर आई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाम होते- होते हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। वीडियो शुक्रवार सुबह 11 बजे का है जब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका चंडीगढ़ के सेक्टर 15-23 चौक पर ड्यूटी दे रहीं थी।
प्रियंका के जज्बे को लोगों ने किया सलामबच्चे को लेकर ट्रैफिक संभालती चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल का वीडियो देखकर लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके काम की सराहना की।
प्रियंका बोलीं- मेरा बच्चा छोटा है, ड्यूटी में नहीं करती हूं कोताहीप्रियंका ने बताया, ‘मेरा बच्चा छोटा है, मेरे बिनाव ह घर पर नहीं रह पाता है। अक्सर मेरे पति या परिवार वाले बच्चे को लेकर मेरी ड्यूटी वाली जगह आ जाते हैं। बच्चा अगर रोता है तो मैं उसे कुछ समय के लिए गोद में उठा लेती हूं, लेकिन अपनी ड्यूटी में कोताही नहीं करती हूं।
बच्चे संग ट्रैफिक कंट्रोल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलचंडीगढ़ में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस की प्रियंका नाम की महिला कांस्टेबल अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करती हुई नजर आई। इस दौरान लोगों ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो गया है।
डेढ़ साल के बेटे को गोद में उठाए हुए ट्रैफिक को करती हैं कंट्रोलचंडीगढ़ पुलिस के ट्रैफिक विंग में भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी तैनात हैं, जिनकी ड्यूटी अक्सर चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल करने और वीआईपी मूवमेंट के दौरान लगाई जाती है। शुक्रवार को को शहर के सेक्टर-15-23 चौराहे पर होटल माउंटव्यू क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल प्रियंका अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में उठाए हुए ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए दिखाई दीं।